भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। आईसीसी के अनुसार किसी इंटरनेशनल मैच में अनावश्यक अपील के नियम का उल्लंघन करने पर कोहली पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
आईसीसी ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। आईसीसी का कहना है कि कोहली को आचार संहिता के उल्लंघन का लेवल 1 का दोषी पाया गया है। कोहली शनिवार को अपनी टीम के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबला खेल रहे थे। इस मैच को भारत ने 11 रनों से जीता।
आईसीसी के बयान के अनुसार कोहली ने अफगान पारी के 29वें ओवर में अंपायर अलीम डार के पास जाकर आक्रामक और गलत तरीके से एलबीडब्ल्यू की अपील की थी। कोहली ने अपनी गलती मान ली है और जुर्माना भी स्वीकार कर लिया है। इसी कारण इस मामले को लेकर आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
इसके अलावा आईसीसी ने इस घटना को लेकर कोहली के खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। सितंबर 2016 में रिवाइज्ड कोड के लागू होने के बाद से कोहली की यह दूसरी गलती है।
अंपायर से बहस करने पर आईसीसी ने कोहली पर ठोका फीस का 25 फीसदी जुर्माना

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित