April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पत्नी अनुपमा के 72 टुकड़े करने वाला राजेश गुलाटी दोषी करार

अनुपमा हत्या कांड में अदालत ने पति राजेश गुलाटी को दोषी करार दिया है। हत्यारे राजेश गुलाटी को क्या सजा होगी इसका फैसला शुक्रवार को होगा। कोर्ट ने राजेश गुलाटी को हत्या और सबूत मिटाने का दोषी करार दिया है। बीवी के 72 टुकड़े करने के बाद उन्हें ठिकाने लगाने वाले हैवान पति पर अब फैसला शुक्रवार को होगा। 11 दिसंबर 2010 में देहरादून में हुए अनुपमा गुलाटी हत्याकांड ने देश को झकझोर दिया था।
अपर जिला जज पंचम की अदालत में 18 अगस्त को अंतिम बहस पूरी होने के बाद गुरुवार को राजेश को दोषी करार दिया है। 7 साल पहले कैंट कोतवाली क्षेत्र के प्रकाशनगर में 11 दिसंबर 2010 को 10 विभत्स कांड का खुलासा हुआ था। सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी पुत्र सतनाम गुलाटी मूल निवासी नई दिल्ली देहरादून में पत्नी अनुपमा और 2 बच्चों के साथ रहता था।
17 अक्टूबर 2010 को अनुपमा अचानक लापता हो गई। बच्चे जमां के बारे में पूछते तो राजेश कहता कि उनकी मां नाना-नानी के घर गई हुई है।
2 माह तक ऐसे ही चलता रहा। जब लंबे समय तक मायके के लोगों का अनुपमा की बात नहीं हुई तो 11 दिसंबर 2010 को अनुपमा का भाई देहरादून में राजेश के घर पहुंचा, मगर उसे घर में नहीं घुसने दिया।
यह सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो एक कमरे में रखे डीप फ्रीजर से अनुपमा गुलाटी के लाश के टुकड़े मिले थे।

Share to...