हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा हनीप्रीत मामले में पंजाब पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। वहीं कांग्रेस ने भी खट्टर सरकार को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी है। सीएम खट्टर ने कहा कि पंजाब पुलिस के माध्यम से सब कुछ हुआ है। मुख्यमंत्री का कहना था कि पंजाब पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। मगर ऐसा नहीं हुआ, तभी ऐसा लगता है कि दाल में कुछ काला है। मुख्यमंत्री खट्टर के अनुसार हनीप्रीत से पूछताछ में सारा खुलासा होगा। सीएम मनोहर लाल ने हनीप्रीत के मामले में पंजाब पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। हनीप्रीत के मामले में सीएम ने पंजाब पुलिस पर शक जताते हुए कहा कि जब हनीप्रीत गायब थी, तब कहीं न कहीं पंजाब पुलिस को हनीप्रीत का पता था। पंजाब पुलिस के पास कई गाड़ियां थीं। खट्टर ने साफ कहा कि पंजाब पुलिस की भूमिका जांच के बाद स्पष्ट होगी।
पंजाब पुलिस की भूमिका संदिग्ध, दाल में कुछ काला : सीएम खट्टर

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क