आईपीएल के 9वें मैच में कि्ंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। 177 रन के लक्ष्य को पंजाब ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पंजाब ने मुंबई के खिलाफ लगातार 2 हार के क्रम को तोड़ दिया। पिछले सीजन में मुंबई ने उसे दोनों मुकाबलों में हराया था। पंजाब की टीम ने इस आईपीएल में 3 मैच में दूसरी जीत दर्ज की। उसने पहले मैच में राजस्थान को हराया था। जबकि, दूसरे मुकाबले में कोलकाता के हाथों हार मिली थी। वहीं, मुंबई 3 मैच में दूसरी बार हारी। उसे पहले मैच में दिल्ली ने हराया था। दूसरे मुकाबले में उसने बेंगलुरु को हराया था।
पंजाब के क्रिस गेल 24 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। गेल के नाम 115 मुकाबलों में 302 छक्के हो गए। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एबी डिविलियर्स हैं। उन्होंने 143 मैच में 192 छक्के लगाए हैं। लोकेश राहुल 71 रन बनाकर नाबाद रहे। मयंक अग्रवाल ने 43 और डेविड मिलर ने 15 रन का योगदान दिया। मुंबई के क्रुणाल पंड्या ने दो विकेट लिए।
पंजाब ने मुंबई को 8 विकेट से हराया, गेल 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट