नई दिल्ली। पिछले साल 8 नवंबर को पीएम मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की। जिसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने पुराने नोटों के सरकारी बैंकों में वापस आने से जुड़े आंकड़े बताए हैं। आरबीआई ने कहा है कि नोटबंदी के बाद 1000 रुपये और 500 रुपये के 99 प्रतिशत नोट वापस आए हैं। आरबीआई ने बताया कि कुल 15 लाख 44 हजार करोड़ के पुराने नोट बंद हुए थे। इनमें से 15 लाख 28 हजार करोड़ की रकम बैंकों में लौटी है। नोटबंदी के बाद पुराने 1,000 रुपये के कुल 632.6 करोड़ नोटों में से 8.9 करोड़ नोट अब तक नहीं लौटे हैं।
केंद्रीय बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2016-17 में 7.62 लाख नकली नोटों का पता चला। जबकि 2015-16 में 6.32 लाख नकली नोट पकड़े गए थे। रिजर्व बैंक ने कहा कि नोटबंदी के बाद नए नोटों की छपाई की लागत दोगुनी होकर 7,965 करोड़ रुपये हो गई, जो 2015-16 में 3,421 करोड़ रुपये थी।
गौरतलब है कि नोटबंदी को लेकर संसद की एक समिति ने अपनी ही रिपोर्ट के मसौदे को नए सिरे से तैयार करने पर जोर दिया था। सदस्यों का कहना है कि रिजर्व बैंक ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां नहीं दी। यह भी नहीं बताया गया कि बंद किए गए 500 और 1000 रुपये के नोट कितने थे।
नोटबंदी के बाद इतने पुराने नोट लौटे बैंक, आरबीआई ने दी जानकारी

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा