April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नेहरू प्लेस में बिल्डिंग में लगी आग, 30 लोगों को बचाया

दिल्ली के वाणिज्यिक केंद्र नेहरू प्लेस में एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर लगी भीषण आग से तीस लोगों को बचा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आग विशाल टॉवर में एक एलपीजी विक्रेता के कार्यालय में दोपहर के आसपास लगी और 5 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बिना किसी बड़े नुकसान के आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इमारत में फंसे कर्मचारियों को बचाने के लिए हमें काफी समय लगा और कड़ी मेहनत करनी पड़ी। विभिन्न मंजिलों पर फंसे लोगों को बचाने के लिए 24 दमकल गाड़ियां तैनात की गई थीं।

Share to...