कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता। ये वो शब्द हैं जो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके ही गढ़ अमेठी में हराने के बाद लिखे। अमेठी के नतीजे आने में भले ही अभी देरी हो लेकिन राहुल ने लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार स्वीकारी। जिसके बाद स्मृति की ये प्रतिक्रिया आई। आपको बता दें कि पिछली 3 बार से राहुल गांधी अमेठी से जीत रहे थे, लेकिन इस बार स्मृति ने उनके किले में सेंध लगा दी।
2014 में स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उसके बावजूद स्मृति ने अमेठी का पीछा नहीं छोड़ा और लगातार वहां का दौरा करती रहीं। यही कारण रहा कि इस बार वहां पर लड़ाई दिलचस्प थी, जिसमें स्मृति ने बाजी मार ली है।
कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता : जीत पर स्मृति ईरानी

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट