इंदौर:- निवेश करा कर दुगुना लाभ दिलाने की लालच देकर,नोकरी लगाने,फ्रेंचाइजी दिलाने आदि तरीको से लगातार ठगी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस द्वारा ठगी करने वालो पर लगातार कार्रवाईया भी की जा रही हैं उसके बाद भी लोग लालच में आकर फस जाते है ठगों का शिकार हो जाने के बाद पुलिस की शरण मे जाते हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया है जहाँ निवेश कराने के नाम पर 5 लाख 80 हजार रुपए की ठगी करने के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने इन्वेस्ट इंडिया फ्रिसर्व एडवाइजरी कंपनी के ठिकाने पर छापेमारी कर मौके से मुख्य संचालक को गिरफ्तार कर कंप्यूटर लैपटॉप बरामद किए गए हैं। वही कंपनी के एक अन्य और आरोपी को पुलिस तलाश रही है।
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को छत्तीसगढ़ में रहने वाले फरियादी विकास कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि निवेश के नाम पर इन्वेस्ट इंडिया फ्रिसर्व एडवाइजरी कंपनी द्वारा वर्ष 2019 में 5 लाख 80 हजार रुपए कंपनी के अकाउंट में जमा कराए गए थे लेकिन किसी भी तरह का प्राथमिक ना हुआ और संचालक द्वारा फरियादी को धोखाधड़ी की गई थी।
शिकायत पर से खजराना थाना क्षेत्र इलाके में मौजूद स्कीम नंबर 91 में कंपनी के ठिकाने पर छापा मारकर वही मौके से मुख्य संचालक सर्वेश श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जहां कंप्यूटर और लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि कंपनी सेबी से रजिस्टर्ड है लेकिन संचालक ने यह सारे पैसे फर्जी तरीके से लेकर इस्तेमाल कर ली गए थे।
फरियादी को किसी भी तरह का निवेश नहीं कराया गया मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है वहीं एक अन्य और आरोपी की तलाश की जा रही है।
वही आरोपी से पूछताछ की जा रही है की इस प्रकार और कितने लोगों से धोखाधड़ी की गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा