April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

निर्मला सीतारमण ने की फ्रांसीसी रक्षा मंत्री से मुलाकात

भारत की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने 3 दिवसीय दौरे के पहले दिन फ़्रांस की रक्षामंत्री फ़्लोरेंस पार्ली से मुलाक़ात की। दोनों नेताओं की गुरुवार को भारत और फ़्रांस के बीच सामरिक और रक्षा सहयोग को मज़बूत करने के तौर तरीक़ों पर व्यापक चर्चा हुई। इस मुलाक़ात में दोनों देशों द्वारा हथियारों के सह-उत्पादन पर भी बातचीत हुई। पेरिस में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भारतीय रक्षामंत्री ने कहा कि रफ़ाल डील 2 सरकारों के बीच हुई थी और ऑफ़सेट पार्टनर के तौर पर डासो ने ही अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफ़ेंस को चुना था।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत फ़्रांस से 36 रफ़ाल विमान ख़रीदेगा। उनके लिए इस डील का यही महत्व है। बाक़ी इस डील में कहीं भी कंपनियों का ज़िक्र नहीं किया गया था। भारतीय रक्षामंत्री ने ये बयान उस समय में दिया है जब मोदी सरकार पर फ़्रांस सरकार और हथियार बनाने वाली कंपनी डासो पर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफ़ेंस को एक ऑफ़सेट पार्टनर के तौर पर थोपने के आरोप लग रहे हैं।

Share to...