तितली चक्रवात के चलते ओडिशा में हुई तेज बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गंजम, रायगाडा और गजपति का शेष राज्य से संपर्क टूट गया। मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है। रेड अलर्ट जारी किया। आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में तूफान और तेज बारिश से बिजली के 7 हजार खंभे टूट गए, जिसके चलते 5 लाख से ज्यादा घरों में बिजली नहीं पहुंच पा रही है।
ओडिशा के मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद ने बताया कि गंजम जिले में रेस्क्यू के लिए नेवी के 2 हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को बैठक कर अफसरों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। पटनायक ने अफसरों से जल्द से जल्द बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों का रेस्क्यू करने और बिजली और अन्य आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने फसलों और घरों को हुए नुकसान की रिपोर्ट पेश 7 दिन के भीतर करने को भी कहा। राज्य में 2 से 3 लोगों के मारे जाने की भी खबर है। वनसाधरा, रुसिकुल्या और जलाका नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में ओडिशा के 16 ब्लॉक में 20-30 सेमी और 60 ब्लॉक में 10-20 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

More Stories
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए