April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नारायणपुर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच झड़प की खबर है। ओरछा थाने की सीमा पर हुई सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। इस मुठभेड़ में स्पेशल टास्क फोर्स के एक कांस्टेबल को भी गंभीर चोटें आई। हालांकि अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
हमेशा से ही नक्सली चुनाव को बाधित करने के लिए माहौल को बिगाड़ने का काम करते आए हैं। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करा रहे सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया। हालांकि सुरक्षाबलों ने इसका मुंह तोड़ जवाब देते हुए एक नक्सली को मार गिराया। बता दें कि नक्सली के शव को बरामद कर लिया गया है। नक्सली के पास से एक देसी कट्टा, चाकू और अन्य खतरनाक सामग्री बरामद की गई।
हाल ही में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में मंगलवार को नक्सलियों ने प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान का प्रचार थमने से कुछ समय पहले भाजपा के काफिले पर हमला कर दिया।

Share to...