April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नशे में चूर पति ने अपनी पत्नी को जिंदा आग में धकेला

दमोह में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। शराब के नशे में चूर पति ने अपनी पत्नी को ज़िंदा आग में धकेल दिया। अब महिला अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रही है। मामला दमोह के बगलवारा गांव का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमोह जिले के कुम्हारी थाने के बगलवारा गांव के आरोनी की मां का कहना है कि उसका बेटा शराब के नशे में उसकी बहू से मारपीट करता था, लेकिन उसने इस बार तो बहू के सारे कपड़े आग के हवाले कर दिए, वहीं शराब के नशे में उसी आग में बहू को धकेल दिया जिस कारण बहू के पैर तथा कमर बुरी तरह से जल गए हैं। आरोपी की मां गांव के बाहर खेत के पास रहती हैं। गांव के लोगों से मामले की जानकारी लगने के बाद वो जब घर आईं तो उन्होंने बहू को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में पीड़ित महिला का बयान ले लिया गया है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी को मामले की गंभीरता से अवगत कराया गया है।

Share to...