मुंबई। अभिनेता अरबाज खान ने पुलिस की पूछताछ में मान लिया है कि वह आईपीएल की सट्टेबाजी में शामिल थे। बताया जा रहा है कि अरबाज खान ने माना है कि उन्होंने पिछले साल आईपीएल के मैचों में सट्टा लगाया था और 2.75 करोड़ रुपये हारे थे। अरबाज ने बताया है कि वह पिछले 6 सालों से सट्टेबाजी में हैं लेकिन इस साल कोई सट्टा नहीं लगाया है। गौरतलब है कि सलमान खान के भाई अभिनेता अरबाज खान ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के सामने पेश होने पहुंचे थे। ठाणे क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को समन जारी किया था। पुलिस ने 29 मई को मुंबई के नाम सट्टेबाज सोनू जालान को गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ करने पर अरबाज़ खान का नाम सामने आया। आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के मामले में पकड़े गए 3 आरोपियों की पूछताछ के दौरान सोनू का नाम सामने आया था। सोनू पर क्रिकेट बेटिंग के किंग जूनियर कोलकाता के लिए काम करने का आरोप है।
ठाणे क्राइम ब्रांच के अनुसार पकड़े गए आरोपी सोनू जालान पर बॉलीवुड से जुड़े एक नामी व्यक्ति से बेटिंग के पैसे की जबरन वसूली का आरोप है। सोनू इसके पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।
आईपीएल में 6 साल से लगा रहा हूं सट्टा, पिछले साल हारे करोड़ों: अरबाज

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट