April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नरेन्द्र मोदी की लिखी पहली किताब एग्जाम वॉरियर्स लॉन्च

मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखी पहली किताब को आयोजित एक समारोह में शनिवार लॉन्च किया गया। इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद रही। एग्जाम वॉरियर्स नाम की इस किताब का प्रकाशन पेंग्विन बुक्स ने किया है, यह किताब 208 पन्नों की है और इसकी कीमत 85 रुपए हैं। लॉन्च होने से 2 दिन पहले इस किताब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूल जाने वाले छात्रों को परीक्षा में होने वाले तनाव को कम करने के लिए यह किताब लिखी हैं
यह किताब उन छात्रों के लिए मददगार होगी जो परीक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। पीएम मोदी ने अपनी किताब में ऐसे बच्चों के लिए कुछ टिप्स दिए हैं, जिन्हे पढ़कर बच्चें खुद को तनावमुक्त महसूस कर सकेंगे। किताब के कवर पेज को बहुत ही रोचक तरीके से डिजाइन किया गया है। कवर पेज में बच्चों को खेलते हुए दिखाया गया है।

Share to...