April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

त्राल में आतंकियों ने जवानों पर फेंका ग्रेनेड, 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने भारतीय सुरक्षाबलों को शनिवार एक बार फिर निशाना बनाते हुए छिपकर वार किया। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों ने भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया है। यह हमला त्राल के बतगुंडा गांव में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हुआ। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सेना और सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस हमले में 2 जवानों के घायल होने की सूचना है, वहीं 2 नागरिक भी घायल हुए है।
आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2017 को पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के एक प्रशिक्षण केंद्र पर हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए और 2 आतंकवादी मारे गए थे।

Share to...