नई दिल्ली। नये साल के पहले ही दिन दिल्ली पूरी तरह से जाम में फंस चुकी है। इंडिया गेट और उसके आस-पास अप्रत्याशित भीड़ जमा होने की वजह से चारों तरफ अफरातफरी माहौल है, जिसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई है। भयंकर जाम की वजह से लोगों का इधर से उधर जाना मुहाल हो गया है। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस दिल्ली वालों से इंडिया गेट और इसके आस-पास के इलाकों से दूर रहने की सलाह दे रही है।
दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि इंडिया गेट के आसपास करीब एक लाख लोग जमा हो गए हैं जिसकी वजह से इलाके में लंबा जाम लगा है। इंडिया गेट के आस-पास कहीं भी पार्किंग की जगह नहीं है। कृपया इंडिया गेट से दूर रहे हैं और किसी वैकल्पिक मार्ग का सहारा लें। एतिहातन इंडिया गेट की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इस जाम का असर दिल्ली के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है।
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक की स्थिति खराब है। खास कर इंडिया गेट, क्नॉट प्लेस और उसके आस.पास के इलाकों में। हालांकि, इस भयंकर जाम की वजह नये साल का सेलिब्रेशन बताया जा रहा है। मगर इसकी एक और वजह ये सामने आ रही है कि लाजपतनगर के फ्लाइओवर पर चल रहा मरम्मत का काम चल रहा है। दिल्ली में लाजपत नगर फ़्लाइओवर पर पिछले दिनों आई दरार के बाद मरम्मत के लिए इसे आज से 14 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। नोएडा से डीएनडी होते हुए दक्षिणी दिल्ली आनेवाले लोगों से बारापुला फ़्लाइओवर का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। हालांकि, फ़्लाइओवर के बंद होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द
श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु “Shram Star Rating System” लागू