April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नए साल से रेल यात्रियों को मिलने जा रहा यह उपहार, इन ट्रेनों से कर सकेंगे सफर

कोरोना काल के बाद पहली बार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में बंद जनरल कोच को बहाल करने का फैसला लिया है। यात्री नए साल से 10 जोड़ी ट्रेनों में जनरल टिकट के जरिए सफर कर सकेंगे। रेलवे प्रशासन के अनुसार 1 जनवरी 2022 से यह बदलाव लागू हो जाएंगे। जनरल कोच लगने के बाद यात्री इन ट्रेनों में सस्ते टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। इससे कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

रेलवे 1 जनवरी से इन ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करने के लिए यात्रियों को टिकट भी मुहैया कराएगा। बता दें कि पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने 10 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट के जरिए यात्रा की अनुमति दी थी।

यह है वह ट्रेन जिसमें मिलेगी जनरल टिकट की सुविधा
5069-5070 – गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर इंटरसिटी
5008-5007- वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी कृषक
2531-2532 – गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी
5103-5104 – गोरखपुर-वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी
5113-5114- गोमतीनगर-छपरा कचहरी-गोमतीनगर
5083-5084- फर्रुखाबाद-छपरा-फर्रुखाबाद
5105-5106- छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस
5009-5010 – गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस
5043-5044- लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस
5054-5053 -लखनऊ-छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस

Share to...