झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के रेलवे के प्रस्ताव को यूपी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे लेकर अनापत्ति दे दी थी। अब आने वाले दिनों में झांसी स्टेशन को वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन नाम से जाना जाएगा। भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रभात झा सहित कई स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने कुछ वर्ष पहले झांसी में आयोजित रेलवे की बैठक में झांसी का नाम रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर किये जाने की मांग की थी।
इस पर रेलवे ने सहमति जताते हुये प्रक्रिया शुरू की थी और गृह मंत्रालय के बाद अब यूपी सरकार की मंजूरी मिल गई है। झांसी के सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि यह बुन्देलखण्ड के लोगों के लिए गर्व की बात है। इससे बुन्देलखण्ड को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। यहां पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी। गौरतलब है कि पूर्व में भी कई स्टेशनों के नाम बदले जा चुके है।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’