April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

द्वारका में मोदी पर जम के बरसे राहुल

द्वारका। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज से तीन दिनों के गुजरात दौरे पर हैं। राहुल गांधी सबसे पहले द्वारका में श्री कृष्ण मंदिर गए। द्वारकाधीश के दर्शन के बाद पुरोहित ने दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी के हस्ताक्षरयुक्त संदेश दिखाए। इन संदेशों के साथ कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया कि राहुल गांधी ने उसी परंपरा की आगे बढ़ाया।
राहुल गांधी ने आज मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जीएसटी से लाखों लोगों का कोरबार ठप हो गया, जीएसटी से देश में एक टैक्स नहीं 5 अलग-अलग टैक्स हैं। युवा देश के लिए काम करना चाहता है, लेकिन एनडीए सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है। किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिल पा रही है। पूरे देश में किसानों का हाल ऐसा ही है। मोदी सरकार ने नोटबंदी करके किसानों की कमर तोड़ दी है।

Share to...