खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा-हरदा स्टेट हाईवे पर आज दो बसें एक डम्फर को ओवरटेक करने मे आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें पलट गईं। हादसे में 40 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। दोनों बसों में 80 से ज्यादा यात्री थे। यात्रियों में ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। सभी घायलों को पहले हरसूद के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल खंडवा रेफर कर दिया गया।
खंडवा के रजूर गांव के पास गुरुवार एक बस हादसा हो गया । जिसमे एक डम्फर को ओवरटेक करने के चक्कर मे दो बसें आमने सामने टकरा गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना हरसूद पुलिस मौके पर पहुंची। फारेस्ट ड्यूटी पर तैनात वनकर्मियों ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से हरसूद और खंडवा के अस्पताल भेजा । बस में सवार यात्री ने बताया कि एक डम्फर के पीछे बस चल रही थी। उसे ओवरटेक करने के चक्कर मे सामने से आ रही बस में दूसरी बस में जा घुसी। दुर्घटना के बाद बस में सवार स्कूली बच्चों को मैने बाहर निकाला लेकिन बस की एक सीट मेरी कमर पर आकर लगने से मै भी घायल हो गया।
हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले के मुताबिक, जम्बशक्ति और फौजदार बस की भिंड़त हुई है।जम्बशक्ति बस रेहटगांव से खंडवा आ रही थी, जबकि फौजदार बस खंडवा से होशंगाबाद जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि डंपर को ओवरटेक कर रही जम्बशक्ति बस, फौजदार बस के सामने आ गई। फौजदार बस का ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और बस पलट गई। इससे टकराकर जम्बशक्ति बस भी पलट गई। दुर्घटना में लगभग 35 से 40 लोग घायल हुए है, सभी को जिला अस्पताल खंडवा रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील