April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चाइना मांझे से मजदूर की कटी नाक, प्रतिबंध के बावजूद जमकर उपयोग हो रहा चाइना मांझा

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर के आदेश के बावजूद चाइना के धागे बाजार में बिक रहे हैं । इस लापरवाही के कारण चाइना धागे से होने वाली घटनाएं भी सामने आ रही है। देवास से इंदौर मजदूरी करने आ रहे युवक की चाइना धागे से नाक कट गई। जिसके बाद घायल का उपचार इंदौर के एमवाय अस्पताल में जारी है।

दरअसल देवास निवासी होप सिंह अपनी मोटरसाइकिल से मजदूरी का काम करने इंदौर की लक्ष्मीबाई मंडी आ रहा था, इसी दौरान चाइना धागे में उलझ गए और वहां से गिरकर घायल हो गए, इसी दौरान घायल को इंदौर के एमवाय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर घायल की नाक कट गई और सर में टांके भी आए है।

गौरतलब है की इंदौर कलेक्टर ने चाइना का मांझा बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्ती से रासुका की कार्रवाई की थी। इसके बावजूद भी बाजारों में चाइना मांझा धड़ल्ले से बिकता नजर आ रहा है। इसके पहले भी ऐसे में चाइना के धागे से लोगों की जान भी जा चुकी है।

Share to...