April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दुनिया की सबसे वजनी महिला एमन अहमद की मौत

दुनिया में सबसे वजनी महिला एमन अहमद की अबू धाबी के बुरजील हॉस्पिटल में मौत हो गयी। एमन मुंबई में वजन घटाने के लिए इलाज करवाने आयी थीं। एमन मूल रूप से मिस्र की रहने वाली थीं। उन्होंने वजन कम करने के लिए मुंबई में भी अपना इलाज करवाया था, हालांकि अभी उनका इलाज अबू धाबी में चल रहा था।
एमन को बचपन से ही थॉयराइड की बीमारी थी जिसकी वजह से उनका वजन असामान्य था। उन्होंने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भारत में इलाज करवाने की इच्छा जताई थी जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके भारत लाया गया था और मुंबई में उनका इलाज हुआ था।
इलाज के दौरान उनका 300 किलो वजन कम हो गया था। फिलहाल वो अबू धाबी में अपना इलाज करवा रही थी।

Share to...