थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में 23 जून से फंसे 12 लड़कों और उनके फुटबॉल कोच को बाहर निकालने के लिए अब गोताखोरों की मदद ली जा रही है। गोताखोरों की मेहनत रंग ला रही है। 4 बच्चों को गुफा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। गुफा से निकाले गए बच्चों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के चीफ नारोंगसाक असोतानाकोर्न ने बताया कि अब तक 4 बच्चों को गुफा से बाहर निकाला गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बाकी लोगों को निकालने के लिए टीम कोशिश कर रही है। इस बीच गुफा के बाहर तेज बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रात में ऑपरेशन रोक दिया गया है। 10 घंटे बाद अब सुबह टीम एक बार फिर से कोशिश करेगी। पूरे ऑपरेशन में कुल 90 गोताखोर जुटे हैं। इनमें 40 थाई जबकि 50 अन्य देशों के गोताखोर हैं। गुफा से निकाले गए बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बच्चों को मीडिया से दूर ही रखा गया है।
थाईलैंड गुफा से 4 बच्चे निकाले, बारिश के कारण रुका रेस्क्यू ऑपरेशन

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा