April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

त्योहारों पर स्पेशल नौ ट्रेनें लगाएंगी 104 फेरे

त्योहारी सीजन पर यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर रेलवे ने मंगलवार को कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है विभिन्न स्थानों के लिए संचालित होने वाली ये त्योहार स्पेशल ट्रेनें कुल 104 फेरे लगाएंगी रेलवे के अनुसार त्योहारी सीजन में अक्टूबर नवंबर के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा होती है ट्रेनों में होने वाली इस भीड़ को देखते हुए प्रयास किया जा रहा है कि हर व्यक्ति सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचे

Share to...