पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पारस जैन के भाई के अनाज गोदाम पर 2 दिन पूर्व शासकीय गेहूं खरीदने की सूचना मिलने पर तहसीलदार ने छापा मारा था जहां मामला कुछ और ही निकला था जिसे लेकर विधायक और तहसीलदार में तीखी नोकझोंक हुई थी इसी मामले में पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है जिसे लेकर मंडी व्यापारियों ने एडीएम अनिल डाबर को ज्ञापन सौंपा और मामले में तथाकथित पत्रकार सहित तहसीलदार पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
मंडी व्यापारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि तहसीलदार और तथाकथित पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। दरअसल 2 दिन पूर्व चिमनगंज मंडी पूर्व मंत्री पारस जैन के भाई प्रकाश तल्लेरा के गोदाम पर तहसीलदार ने शासकीय गेहूं खरीदने की शिकायत मिलने पर छापामार कार्यवाही की थी जहां गेहूं खरीदी के कागजात दिखाने पर मामला रफा-दफा हो गया था, लेकिन इस मामले में पूर्व मंत्री सामने आये और तहसीलदार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शराब पीकर एक पत्रकार के कहने पर छापामार कार्यवाही की है इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक भी हुई थी और मामला चिमनगंज मंडी थाने तक जा पहुंचा था इस पूरे घटनाक्रम में कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ था लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मंडी व्यापारी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे और तथाकथित पत्रकार सहित तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
तहसीलदार की गलत कार्यवाही पर भड़के मंडी व्यापारी

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान