बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि यूपी में सीटों की संख्या 73 से 74 होगी 72 नहीं होगी। दिल्ली में आयोजित बीजेपी के नेशनल काउंसिल की मीटिंग में बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि बुआ भतीजा इकट्ठा हुए तो क्या होगा। शाह ने कहा कि एक-दूसरे का मुंह न देखने वाले, एक दूसरे के साथ सोफे के साथ न बैठने वाले आज साथ में हाथ हिला रहे हैं। इसलिए कि उन्हें पता चल गया है कि अगर अपना वजूद बचाना है तो मोदी के खिलाफ एक होना होगा कि क्योंकि मोदी को अकेले नहीं हराया जा सकता।
अमित शाह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पहले कांग्रेस वर्सेज ऑल होता था, आज मोदी वर्सेज ऑल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि वह एनडीए के साथियों के साथ बीजेपी के पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएंगे। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं। एक समय ऐसा आया था कि हम संसद में घटकर 2 हो गए थे, फिर बिहार में हमारा उभार हुआ गुजरात में सफलता मिली। गुजरात में सरकार बनी। 2014 में जब हम चुनाव में गए थे तब बीजेपी की 6 राज्यों में बीजेपी की सरकार थी। आज जब 2019 का चुनाव होने जा रहा है तो बीजेपी की 16 राज्यों में सरकार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2019 में मोदी को एक बार फिर पीएम बना दिजिए हम केरल तक बीजेपी का झंडा फहरा देंगे।
कार्यकर्ताओं के सामने बोले अमित शाह. यूपी में 73 के बाद अब 74 सीटें जीतेंगे

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध