April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए बना वर्ल्ड रिकार्ड

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज उज्जैन में क्षीर सागर स्टेडियम पर सुबह वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए निजी और शासकीय स्कूलों के बच्चे जुटे इस दौरान बच्चों ने मानवशृंखला से सेवन स्टार रेटिंग बनाई कार्यक्रम के दौरान उज्जैन संभागयुक्त अजित कुमार और कलेक्टर शशांक मिश्रा भी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने बताया की स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर निगम ने सेवन स्टार रेटिंग के लिए दावा पेश किया है। इसी मानकों के अनुरूप शहर में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां चलाई जा रही हैं। केंद्र की टीम आने से पहले निगम द्वारा कुछ अनूठे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्षीरसागर पर मानव शृंखला से सेवन स्टार रेटिंग बनाई गई। इसमें शामिल होने वाले बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी व संबंधित संस्थानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम को रिकॉर्ड पर लेने गोल्डन बुक की टीम तैनात रही, जो वीडीयोग्राफी के जरिए हेड काउंटिंग और नया रिकॉर्ड नगर निगम के नाम दर्ज करेगी।

Share to...