अमेरिका में एक बार फिर से सिरफिरे ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 26 लोगों की जान ले ली। यह हमला टेक्सास में स्थित बेपटिस्ट चर्च में प्रार्थना के लिए मौजूद लोगों पर किया गया। हालांकि हमले के बाद पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। टेक्सास के हमलावर की पहचान 26 वर्षीय डेविन पैट्रीक कैली के रूप में हुई है। वह अमेरिकी वायु सेना में बतौर एयरमेन 2010 से 2012 तक मैक्सिमो में सेवाएं दे चुका था। वह होलोमेन एयरबेस पर तैनात था, लेकिन 2014 में उसका कोर्ट मार्शल किया गया और उसको एयरफोर्स से निकाल दिया गया था। इस फैसले के खिलाफ कैली ने ऊपरी अदालत में याचिका भी दायर की थी, लेकिन इसको खारिज कर दिया गया। यूएस एयरफोर्स की प्रवक्ता समेत पेंटागन ने भी इस जानकारी को सुनिश्चित किया है।
टेक्सास के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के डायरेक्टर फ्रीमेन मार्टिन का कहना है कि अभी तक कैली के इस हमले के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह जरूर है कि वह अमेरिका और दुनिया से नफरत करता था। शुरुआती जांच में अधिकारियों ने बताया है कि कैली सेन एंटोनियो के उपनगर न्यू ब्रॉनफेल में रहता था। उनके अनुसार किसी भी आतंकी संगठनों से उसका कोई लेना-देना नहीं था।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’