इंदौर: इंदौर में फर्जी टीटी बनकर लोगो से धोखाधड़ी करने के मामला सामने आया था। फर्जी टीटी बन युवक ने यात्री से धोखाधड़ी कर मोबाइल,आधार कार्ड व रुपये लेकर फरार हो गया था। जीआरपी को लगातार ऐसी शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसको लेकर जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी थी और जीआरपी पुलिस को सफ़लता भी हाथ आ गई।
इंदौर की जीआरपी पुलिस ने पिछले दिनों एक फरियादी रहीम की शिकायत पर एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। वहीं पर फरियादी रहीम के द्वारा बताया गया कि उन्हें रेलवे स्टेशन पर एक आरोपी मिला, जिसने खुद को टीटी बताया और इस दौरान उन्होंने धोखाधड़ी कर रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन ,आधार कार्ड सहित अन्य रुपए लेकर फरार हो गया। जिस पर से जीआरपी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
वहीं इस दौरान पुलिस को यह जानकारी लगी कि एक आरोपी प्रशांत लगातार विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह से घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वही पकड़े गए आरोपी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली ,कर्नाटक ,उड़ीसा में भी इसी तरह से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं पकड़े गए आरोपी के द्वारा विभिन्न जगह से विभिन्न तरह से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए की ठगी की है। पकड़े गए आरोपी के द्वारा अधिकतर मोबाइल फोन को चुराया जाता था और उन्हें ओलेक्स के माध्यम से बेच दिया जाता था। जिस पर आरोपी के तकरीबन दो से तीन अकाउंट भी बने हुए हैं। जिसके माध्यम से लगातार यह धोखाधड़ी कर मोबाइल बेचने का काम करता था। वही पकड़ा गया आरोपी एजुकेटेड है और रेलवे स्टेशन पर टीटी की ड्रेस में खड़े हो जाता था और वहां पर कोई भी व्यक्ति उसे नजर आता था तो प्लेटफॉर्म टिकट सहित अलग-अलग तरह से पूछताछ करता था और जब किसी व्यक्ति के पास प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलता था तो उसे डरा धमका कर उसके मोबाइल को लेता था और फिर उस मोबाइल के माध्यम से विभिन्न तरह से ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।
आरोपी प्रशांत धोखाधड़ी के पैसों से अपनी प्रेमिका प्रियंका मीणा के खर्चों को पूरा करता था वही आरोपी की प्रेमिका प्रियंका मीणा पंजाब की रहने वाली थी और सोशल मीडिया के माध्यम से ही दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसने अपने पति को छोड़कर प्रशांत पंडा के साथ ही रहने की ठानी और अधिकतर वह प्रियंका पांडा और प्रशांत इसी तरह से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे वहीं आरोपी प्रशांत का रहन-सहन भी एक हाई एजुकेटेड व्यक्ति की तरह ही था और अधिकतर वह इंग्लिश में बात करता था। जिसके कारण कोई भी व्यक्ति उस पर आसानी से विश्वास कर लेता था और इसी के माध्यम से उसने लगातार इस तरह से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया। ।
इस पूरे मामले में पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से पुणे का रहने वाला है। लेकिन बेंगलुरु के एक मॉल में काम करता था और आरोपी मात्र 12वीं तक पढ़ा हुआ है लेकिन फर्राटेदार इंग्लिश बोलने के कारण कोई भी व्यक्ति उसकी बातों में आ जाता था और फिर वह आसानी से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे दिया करता था।
आरोपी की प्रेमिका भी इस दौरान उसके साथ में इसी तरह से वारदातों को अंजाम दे रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ भी कार्रवाई की है वही पकड़े गए आरोपी ने तकरीबन पांच राज्यों में इसी तरह से धोखाधड़ी कर 80 से अधिक मोबाइल चुराये है और उन्हें ओलेक्स के माध्यम से बेचा है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट