April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चाकू लहराकर बारात में नाचना युवक को पड़ा काफी महंगा

इन्दौर: इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालने वालों की धरपकड़ करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पिछले दिनों एक बारात में आरोपी के द्वारा चाकू लहराया गया था और जमकर चाकू के साथ डांस भी किया गया था। जैसे ही वीडियो सामने आया और पुलिस को किसी ने शिकायत की पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालकर रोब झाड़ने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने में इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार जुटी हुई है। इसी कड़ी में एक बारात में चाकू लहराकर एक युवक ने डांस किया था। जिसका वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर इन्दौर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा वायरल वीडियो में चाकू लहराने वाले व्यक्ति की पहचान एवं वीडियो की तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना से छत्रीपुरा क्षेत्र के बियाबानी चौराहे के पास चाकू लेकर वारदात करने की नियत से घूम रहा। जिस पर पुलिस ने आरोपी सुजल काले को पकड़ा व तलाशी लेते आरोपी के पास से धारदार चाकू मिला।

वही पुलिस पकड़े गए आरोपी के पूर्व के रिकार्ड को भी खंगालने में जुटी हुई है और जल्द ही इस पूरे मामले में आरोपी की निशानदेही पर कुछ और आरोपी को पकड़ने की बात कही जा रही है।

Share to...