डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली बेटी हनीप्रीत की दिवाली अब अंबाला जेल में बीतेगी। पंचकूला की अदालत ने उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद हनीप्रीत को शुक्रवार शाम अदालत में पेश किया गया। अदालत ने हनीप्रीत के साथ गिरफ्तार की गई सुखदीप कौर को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दोनों को 23 अक्टूबर तक अंबला की सेंट्रल जेल में रखा जाएगा।
हनीप्रीत को 2 बार पुलिस रिमांड में दिया गया था। उसे पहली बार 6 दिनों के पुलिस रिमांड पर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर पूछताछ में सहयोग ना करने का आरोप लगाया। इस पर अदालत ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आज 3 दिन के रिमांड के समाप्त होने के बाद दिन में करीब साढ़े 4 बजे फिर अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने पेशी के दौरान उसका रिमांड नहीं मांगा और अदालत ने हनीप्रीत व उसके साथ गिरफ्तार की गई सुखदीप कौर को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जेल में कटेगी हनीप्रीत की दिवाली, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क