April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जेएनयू मार्च संसद के करीब, लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्रों ने किया समर्थन, मेट्रो स्टेशन बंद

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स का संसद मार्च शुरू हो गया है। करीब 2-3 हजार स्टूडेंट मार्च निकाल रहे हैं। जेएनयू गेट पर लगाए गए 3 बैरिकेड को छात्रों ने तोड़ दिया। इसके बाद करीब 2 घंटे के संघर्ष के बाद छात्रों ने बेर सराय के बैरिकेड को भी तोड़ दिया। इसके बाद छात्रों का मार्च भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर तक पहुंच गया है। छात्र संसद की ओर बढ़ रहे हैं।
मार्च के चलते दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, उद्योग भवन, पटेल चौक स्टेशन पर गेट बंद रहेंगे और मेट्रो ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी नहीं। छात्रों के विरोध के चलते इन मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। छात्रों के प्रदर्शन के चलते अस्थाई तौर पर बंद किए गए 3 मेट्रो स्टेशन। छात्रों का विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो भी बंद।
.लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र भी फीस वृद्धि के खिलाफ जेएनयू छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। .छात्रों के मार्च को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि हमारी मांगें नहीं मानी जा रही है। इसलिए हम संसद तक मार्च निकालेंगे।

Share to...