बल्लभगढ़ जाते वक्त ट्रेन में जुनैद को कथित तौर पर चाकू मारने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तर कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है, हालांकि पुलिस ने कानूनी कारणों से नाम उजागर नहीं किया। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। हरियाणा पुलिस ने मुख्य आरोपी की सूचना देने वाले को 2 लाख देने का इनाम घोषित कर रखा था।
पिछले सप्ताह, पुलिस ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में वारदात स्टेशन के पास 3 लोग बाइक से भागते हुए नजर आए थे। उसके बाद, पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। जुनैद पर बीफ रखने के शक पर हमला किया गया था, लेकिन इस मामले में कोई भी गवाह देने के लिए आगे नहीं आया। जुनैद खान की हत्या के मामले में दिल्ली सरकार का एक कर्मचारी भी शामिल है।
जुनैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट