April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जीएसटी के विरोध में सूरत में सड़क पर हंगामा

देश भर में भले ही जीएसटी लागू कर दिया गया हो लेकिन पीएम मोदी के राज्य में ही व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सूरत कपड़ा बाजार के हजारों व्यापारी जीएसटी के विरोध में सड़क पर उतरे। व्यापारियों ने रैली निकाल कर जीएसटी के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सूरत कपड़ा कारोबारियों ने घोषणा की है कि जब तक जीएसटी को लेकर हल नहीं आता तब तक कपड़ा बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा।
सूरत एशिया के सबसे बड़े टेक्सटाइल हब के तौर पर दूनिया भर में मशहूर है। वहां इस बीच हजारों की संख्या में व्यापारी सड़कों पर उतरे। ये लोग अलग-अलग टेक्सटाइल मार्केट के व्यापारी हैं। इन व्यापारियों ने पिछले 10 दिनों से टेक्सटाइल कारोबारी पर लगे जीएसटी के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है। इसी क्रम में आज व्यापारियों ने पूरे मार्केट में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीएसटी को व्यापारियों को गला घोटने वाला बताया।

Share to...