कोरोना को लेकर रोजाना आ रही रिपोर्ट्स की वजह से चिंताएं बढ़ती जा रही है। फिलहाल एक ऐसी ही रिपोर्ट के अनुसार देश में 22 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच में मिले कोरोना के 40,184 संक्रमितों में 28 फीसदी मामले ऐसे जिनमें कोई भी लक्षण नहीं दिखे थे।
आईसीएमआर के अध्ययन के अनुसार, 28.1 प्रतिशत मामले ऐसे हैं जिनमें रोगियों में कोई लक्षण नहीं दिखे, 25.3 प्रतिशत मामलों के प्रत्यक्ष और सीधा संपर्क वाले मामले थे, जबकि 2.8 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवा में काम करने वाले उन कर्मचारियों के हैं जिनके पास पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी।
वहीं आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी के निदेशक मनोज मुरेकर ने कहा कि बिना लक्षण वाले संक्रमितों की संख्या 28.1 प्रतिशत से अधिक हो सकती है और यह हमारे लिए चिंता का विषय है। देश में 22 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच, जानलेवा कोरोना वायरस के लिए कुल 10,21,518 लोगों का परीक्षण किया गया। इस दौरान जहां मार्च की शुरुआत में 250 व्यक्तियों का प्रतिदिन परीक्षण होता था वहीं अप्रैल के अंत में यह संख्या बढ़कर 50,000 हो गई। कुल मिलाकर, 3.9 प्रतिशत लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।
उम्र के हिसाब से संक्रमितों की दर प्रति मिलियन के हिसाब से 50.69 वर्ष आयु वर्ग के लोगों में सबसे अधिक 63.3 प्रतिशत थी और 10 साल से कम में 6.1 प्रतिशत थी। पुरुषों में हमले की दर अधिक थी क्योंकि उनमें से 41.6 का परीक्षण पॉजिटिव था, जबकि 24.3 महिलाओं में इसका संक्रमण पाया गया। देश में 736 जिलों में से 523 से कोरोना वायरस के मामले सामने आए। याने कि 71.1 प्रतिशत जिलों में मामले पाए गए है।
आज पिछले 24 घंटों में देश में रिकॉर्ड 7,964 मामले सामने आए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा 265 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा अब 5 हजार के पास पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से अब तक 4971 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 1,73,763 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 86,422 एक्टिव केस हैं, वहीं 82,370 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4,971 लोगां की मौत हो चुकी है।

More Stories
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई