बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान मुंबई पुलिस की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने करीब 1 लाख हैंड सैनिटाइजर दान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्विटर के जरिए एक्टर का आभार जताया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में सलमान ने पहले भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की सहायता की। इसके बाद बीइंग हंगरी फूड ट्रक जरिए जरुरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने फार्महाउस से राशन भी भिजवाया था। उन्होंने वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।
मुंबई पुलिस और फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए हैंड सैनिटाइजर दान करने पर महाराष्ट्र सीएमओ ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से सलमान खान का आभार जताते हुए ट्वीट किया कि हमारी मुंबई पुलिस को एक लाख हैंड सैनिटाइजर दान करने के लिए सलमान खान का धन्यवाद।
बता दें कि सलमान खान ने हाल ही में अपना नया ब्रांड फ्रेशलॉन्च किया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि सबसे पहले हैंड सैनिटाइजर बनाया गया है, क्योंकि यही समय की मांग है। उन्होंने कहा कि एक ब्रांड लॉन्च किया है फ्रेश, हाल ही में, बेहतरीन है, पहले हम डियोड्रेंट स्टार्ट करने वाले थे, लेकिन वक्त की मांग यह है, इसलिए सैनिटाइजर्स स्टार्ट करना पड़ा।
वहीं एक्टर मनीष पॉल अपने साथ काम कर रही टीम के साथ मजबूत बॉन्ड और कनेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। अब वो भी बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की राह पर निकल पड़े हैं और उनके साथ मिलकर 40 प्रवासी मजदूरों की घर जाने में मदद की है, जो उनके घर पर काम करने वाले स्टाफ के संपर्क में थे। बता दें कि सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचने के लिए लगातार अपना प्रयास कर रहे हैं।
मनीष ने न केवल इन फंसे हुए प्रवासी कामगारों की मदद की बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि इस संकट की घड़ी में उनके और परिवार के पास पर्याप्त राशन भी हो। उन्होंने अपने घर पर काम करने वाले स्टाफ को कुछ धनराशि भी दी है, ताकि वो घर पहुंचने के बाद अपनी बुनियादी जरुरतों को पूरा कर सकें।
सोनू सूद भी प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वो अब तक हजारों मजदूरों को उनके गृहनगर भिजवा चुके हैं। उनका कहना है कि जब तक हर जरुरतंद को मदद नहीं मिल जाती, तब तक वो अपना प्रयास जारी रखेंगे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित