पंचकूला। पंचकूला की एक अदालत ने राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत इंसा को बुधवार को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, हालांकि पुलिस ने अदालत में हनीप्रीत को 14 दिन की रिमांड पर भेजने की मांग की थी। इसके एक दिन बाद गुरुवार को पंचकूला कमिश्नर की तरफ से बयान आया है कि हनीप्रीत पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। कमिश्नर एएस चावला ने कहा कि हनीप्रीत पुलिस की तरफ से पूछे गए सवालों का नकारात्मक जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि उसका यही रवैया रहा तो हम उसकी दोबारा रिमांड की मांग कर सकते हैं।
इससे पहले बुधवार को पंचकूला की एक अदालत ने हनीप्रीत इंसां को हिंसा के सिलसिले में 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। गौरतलब है कि हिंसा में 41 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।
जांच में सहयोग नहीं कर रही हनीप्रीत, मांगी जाएगी दोबारा रिमांड

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’