श्रीनगर। दीवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया। गुरेज सेक्टर प्रदेश में नियंत्रण रेखा के समीप स्थित है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे जवान जो अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद सैन्य बल छोड़ जाते हैं, वे बेहतरीन योगा ट्रैनर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम सब एक संकल्प लें और इस पर काम करें तो 125 करोड़ भारतीय साल 2022 तक 125 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएंगें। 2022 को देश आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा होगा।
पीएम ने कहा कि वह भी चाहते थे कि वह अपने परिवार से दीवाली मनाएं, इसलिए यहां जवानों के बीच आ गए, जिन्हें वह अपना परिवार समझते हैं।
जम्मू कश्मीर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने मनाई दीवाली

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर