April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चुनाव के तुरंत बाद सिद्धारमैया बयान, दलित के लिए कुर्सी छोड़ने को तैयार

कर्नाटक चुनाव संपन्न हुए अभी एक दिन ही बीते हैं कि सिद्धारमैया के एक बयान से कांग्रेस पार्टी में हलचल पैदा हो गई है। कथित रूप से अपना आखिरी चुनाव लड़ने वाले सिद्धारमैया ने अब कहा है कि वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे। सिद्धारमैया ने कुर्सी छोड़ने की बात कहते हुए कहा कि अगर पार्टी किसी दलित को कुर्सी देना चाहती है तो वो हट जाएंगे।
मुख्यमंत्री पद त्यागने के उनके इस बयान से पार्टी में हलचल का एक कारण उनके कार्यकाल का ये आखिरी चुनाव भी है। हालांकि उन्होंने पहले ही कहा था कि वो राजनीति में बने रहेंगे लेकिन कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। 12 मई को 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में 70 फीसदी वोट डाले गए है। जिसके परिणाम 15 मई को आएंगे।

Share to...