किडनी ट्रांसप्लांट के लिए शनिवार को दिल्ली एम्स में भर्ती हुए अरुण जेटली का ऑपरेशन कामयाब रहा। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने सोमवार सुबह ही उनका इलाज शुरू किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर जेटली को जल्द ठीक होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। किडनी की बीमारी के चलते उन्होंने महीनेभर तक डायलिसिस कराया था। जेटली ने खुद ट्वीट कर अपनी बीमारी की जानकारी दी थी।
एम्स में जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर बुलाए गए हैं। इनमें अपोलो हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ संदीप गुलेरिया भी शामिल हैं। वे एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के भाई और जेटली के दोस्त हैं।
अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट कामयाब, महीनेभर रहे डायलिसिस पर

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा