बीजिंग। चीन ने दुनिया का पहला सोलर हाईवे बनाया है। एक किलोमीटर लंबा ये हाईवे बिजली बनाएगा, सर्दियों के मौसम में जमी बर्फ को पिघलाएगा। इसके अलावा आने वाले वक्त में ये हाईवे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज भी करेगा। ईस्टर्न चाइना में शेनडॉन्ग प्रॉविंस की राजधानी जिनान में बने इस हाईवे का टेस्ट सेक्शन ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।
चीन की स्थानीय न्यूज के अनुसार सोलर हाईवे 3 लेयर में बनाया गया है। इसमें ट्रैंसलूसंट कॉन्क्रीट, सिलिकॉन पैनल्स और इंसुलेशन की लेयर्स हैं। हाईवे के जरिए एक साल में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ किलोवॉट बिजली पैदा की जा सकेगी।
सर्दियों के मौसम में ये जमी हुई बर्फ को पिघलाने के लिए स्नो मेल्टिंग सिस्टम और सोलर स्ट्रीट लाइट्स को भी इलेक्ट्रिसिटी देगा। चीन की योजना है कि भविष्य में इस हाईवे के जरिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को चार्ज किया जाए। इसके लिए हाईवे से पैदा होने वाली बिजली को चार्जिंग स्टेशन को सप्लाई किया जाएगा।
एक किलोमीटर के सोलर हाईवे पर 63,200 स्क्वायर फीट का एरिया कवर किया गया है।
चीन ने बनाया दुनिया का पहला सोलर हाईवे, होगी कारें चार्ज और बिजली पैदा

More Stories
इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
पश्चिम बंगाल सहित 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
गरुड़ पोर्टल से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की होगी केंद्रीकृत रीयल-टाइम मॉनिटरिंग