दक्षिणी हिंद महासागर से लहरों और तूफान के बीच रेस्क्यू किए गए नौसेना के कमांडर अभिलाष टॉमी स्वदेश लौट आए हैं। कमांडर अभिलाष का एम्सटरडम में गहन चिकित्सा निगरानी में थे। उन्हें आज आईएनएस सतपुड़ा से विशाखापट्नम लाया गया। एडमिरल कर्मवीर सिंह ने कमांडर टॉमी से उनके स्वास्थ्य के बारे जाना तथा रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बातचीत की।
गौरतलब है कि नौसेना अधिकारी अभिलाष टॉमी दक्षिणी हिंद महासागर में एक अंतरराष्ट्रीय रेस में भाग लेते समय घायल हो गए थे। ऊंची लहरों, तेज हवाओं, भारी बारिश के बीच तूफान में उनकी नौका फंस गई थी। उनकी पीठ में चोट आई थी बाद में उनका रेस्क्यू कर उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी।
घायल कमांडर अभिलाष टॉमी का भारत लाया गया

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर