April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गुजरात चुनाव उठापटक : पाटीदारों और कांग्रेस, हार्दिक पटेल और साथी भाजपा में शामिल

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी उठापटक जारी है। अब खबर आई है कि कांग्रेस और पाटीदार नेताओं के बीच फिर बैठक हुई। यह बैठक वड़ोदरा में आयोजित हुई। इससे पहले खबर आई थी पाटीदारों और कांग्रेस के बीच बात नहीं बनी। वहीं आज पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि कल कुछ गलतफहमियां हो गई थीं। उन्होंने कहा कि अब सबकुछ अच्छा होगा और हमारी विजय होगी। कल पाटीदार समिति और कांग्रेस के बीच बातचीत बिगड़ गई थी। चुनाव में पाटीदार नेताओं को टिकट और पाटीदारों को आरक्षण देने के प्रस्तावित फॉर्म्यूले को लेकर पाटीदार समिति और कांग्रेस के बीच दिल्ली में अहम बैठक थी, लेकिन कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित रूप से नजरअंदाज किए जाने से नाराज पटेल नेताओं ने कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे डाला। वहीं हार्दिक के कुछ समर्थक भाजपा में शामिल हो गए है।

Share to...