नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान रेल की कंफर्क टिकट मिलना मुश्किल होता है लेकिन रेलवे द्वारा इस बार दिवाली के दौरान विशेष तथा नई ट्रेनों को चलाने जैसे प्रबंध के कारण प्रतीक्षा सूची के टिकट कंफर्म होने की दर पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ी। यह बात परामर्श सेवा कंपनी रेलयात्री के अध्ययन में सामने आयी है। अध्ययन से यह भी पता चलता है कि स्लीपर श्रेणी में पिछले वर्ष की तुलना में इस साल औसतन प्रतीक्षा सूची नीचे आयी है। अध्ययन के अनुसार दिवाली के अवकाशों के समय कई लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट पक्की होने की दर वर्ष 2016 में 38.50 से 52.00 प्रतिशत थी इसके मुकाबले 2017 में इनमें कन्फर्मेशन दर बढ़कर 60.40 से 64.90 प्रतिशत हो गई।
अब बढ़ रही है ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने की संभावनाएं

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’