April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गणेश चतुर्थी आज,घरों सहित सार्वजनिक पांडालों में शुभ मुहूर्त में विराजेंगे विघ्नहर्ता श्री गणेश

देशभर में आज से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की धूम रहेगी। देशभर में हर्षोल्लास से गणेशोत्सव पर्व मनाया जायेगा। आज गणेश चतुर्थी पर्व से 10 दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ हो रहा है। आज दिनभर शुभ मुहूर्त में घर घर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की स्थापना की जाएगी। घरों के साथ ही सार्वजनिक पंडालों में प्रथम पूज्य देव श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर 10 दिवसीय गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

कोविड काल के बाद यह त्योहार इस वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिसको लेकर कुछ दिनों पहले से ही तैयारियां शुरु हो गई थी।

आज विशेष संयोग बन रहा है। भगवान गणेश के वार बुधवार को ही आज गणेश चतुर्थी पर्व है जिसको लेकर लोगो मे खासा उत्साह है और सभी विघ्न हर्ता मंगलकर्ता भगवान गणेश जी की प्रतिमा अपने घर ऑफिस और दुकान में शुभ मुहूर्त में स्थापना करेंगे और पूजन अर्चन करेंगे।

आज गणेश चतुर्थी का त्योहार है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था. यूं तो हर महीने में गणेश चतुर्थी आती है लेकिन भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को काफी खास माना जाता है. गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है. इस दिन लोग घर में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं और पूरे 10 दिन उनकी पूजा-अराधना करते हैं और 10 वें दिन अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन किया जाता है। धूमधाम से इन 10 दिनों में भगवान गणेश की पूजा आराधना कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर गणेशोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

आज गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर जानें गणपति बप्पा को घर लाने का शुभ समय-

दिनांक 31 अगस्त 2022 बुधवार

श्रीगणेशजी की स्थापना के शुभ मुहूर्त –

प्रातः 06.10 मि. से 07.43 मि. तक (लाभ)
प्रातः 07.44 मि. से 09.17 मि. तक (अमृत)
प्रातः 10.51 मि. से दोप. 12.24 मि. तक (शुभ)
दोप. 03.31 मि. से 05.05 मि. तक (चर)
दोप. 05.06 मि. से सांयः 06.39 मि. तक (लाभ)
रात्रि 08.05 मि. से 09.32 मि. तक (शुभ)
रात्रि 09.33 मि. से 10.58 मि. तक (अमृत)

अतिविशिष्ट मुहूर्त –
दोप. 12.00 मि. से 12.24 मि. तक
(अभिजित+मध्याह्नकाल+शुभ चौघड़िया)

सांयः 05.42 मि. से 07.20 मि. तक
(अमृतकाल+गौधुलिवेला+लाभ चौघड़िया)
पुजारी विनित भट्ट श्री गणपति मन्दिर खजराना इंदौर

Share to...