उज्जैन शहर में आज चारों तरफ महाकाल की जय का जयघोष सुनाई देता रहा। बादलों ने भी वर्षा कर बाबा का स्वागत किया। क्या बारिश और क्या भीड़, बस भक्तों की आंखों में महाकाल की सवारी का इंतजार नजर आ रहा था।
भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी की एक झलक पाने के लिए भक्तों का तांता लग गया। शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से महाकाल महाराज राज शाही ठाठ-बाट के साथ निकले। शाही सवारी में बाबा 6 स्वरूपो में नगर भृमण पर निकले सवारी में 5 बेंड भी शामिल है।
सवारी निकलने के पूर्व संभागायुक्त संदीप यादव एवं पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सपत्नीक भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन किया। पूजन पंडित घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया।
शाही सवारी में रजतजड़ित पालकी में भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर के रूप में विराजित होकर निकले। हाथी पर मनमहेश,गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा,नंदी रथ पर श्री उमा महेश के मुखारविंद,डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट का मुखारविंद और बैलगाड़ी में डोल रथ पर श्री सप्तधान मुखारविंद विराजित है।
महाकाल की शाही सवारी राजसी ठाठ बाट और वैभव के अनुरूप निकल रही है। शाही सवारी को सशस्त्र बल द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शाही सवारी का रूट 7 किलोमीटर लंबा है। सवारी करीब 6 घण्टे भ्रमण कर रात 10 बजे के करीब पुनः मन्दिर पहुँचेगी।
शाही सवारी को देखने के लिए भक्तो का हुजूम उम्दा है हर कोई बाबा के दर्शन के लिए आतुर है सवारी मार्ग पर हजारों की सांख्या में भक्त राह देख रहे है और जगह जगह फूलों की बारिश कर बाबा का स्वागत किया जा रहा है। ढोल नगाड़े बेंड भजनों पर भक्त जमकर थिरक रहे हर हर महादेव जय श्री महाकाल के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो रहा है।पूरे उज्जैन में बाबा की सवारी को लेकर भव्य स्वागत किया जा रहा और जयकारों से गूंज रहा है। शाही सवारी शिप्रा नदी पर रामघाट पहुँचेगी वहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महाकाल की सवारी का पुजन करेंगे।
सवारी शाही अंदाज में निकल रही है बाबा के भक्त बाबा के दर्शनके लिए इंतजार कर रहे है पूरे शाही सवारी मार्ग पर लोगो का हुजूम उम्दा हुआ है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 1500 पुलिस जवान और अधिकारी लगे हुए है। सवारी मार्ग पर cctv कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बाबा श्री महाकाल का जलाभिषेक, पूजन अर्चन, नंदी मंडप में लगाया ध्यान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 19 सितम्बर को उज्जैन में होगा आगमन, श्री महाकालेश्वर मन्दिर दर्शन कर विभिन्न कार्यक्रमो में होगी शामिल