देशभर में गणेश उत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हुई है। पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। पूरे देश मे घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित की जा कर पूजा अर्चना की जा रही है तो वहीं सार्वजनिक पंडालों के साथ ही घरों,ऑफिस,दुकानों में छात्रावास सभी जगह गणेश जी की स्थापना कर भक्तों के द्वारा भगवान गणेश की प्रतिदिन सुबह और शाम आरती का आयोजन किया जा रहा है और सार्वजनिक पांडालो व अन्य जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया जा रहा है।
उज्जैन में भी घर-घर गणेश प्रतिमाएं विराजित की गई है और भगवान की आराधना भक्तों के द्वारा की जा रही है। दुकानों ऑफिस व कई छात्रावास में भी गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर सुबह शाम महाआरती का आयोजन किया जा रहा है,उज्जैन शहर में हर्षोल्लास से गणेश उत्सव लोगों के द्वारा मनाया जा रहा, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है,तो बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।
इसी तारतम्य में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के डॉक्टर शालिग्राम तोमर छात्रावास में भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव के तहत प्रतिदिन सुबह और शाम को महा आरती का आयोजन किया जा रहा है। गणेश उत्सव के आयोजन में डॉक्टर शालिग्राम तोमर छात्रावास में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कुलपति अखिलेश कुमार पांडे और कुलसचिव प्रशांत पुराणिक शामिल हुए,कुलपति व कुलसचिव ने छात्रों के साथ महाआरती की, महा आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
आरती में यूनिवर्सिटी के कुलपति व कुलसचिव के आने से छात्रावास के छात्रों में एक अलग ही उत्साह नजर आया पूर्ण भक्तिभाव के साथ गणेश जी की महा आरती संपन्न हुई।
महाआरती में छात्रवास के वार्डन डॉक्टर कनिया मेड़ा सर के साथ सीनियर अजय शेखर सर और जितेंद्र सर ,अंकित राठौड़ सर, रजत सर,सुधांशु पांडेय और गणेश मंडल के कार्यकर्ता ज्ञानसिंह राजपुत,चेतन सिंह राजपुत, आलोक सिंह राजपूत,लोकेश पवार,आयुष सिंह चौहान,धर्मेश मकवाने,तुषार गंगराड़े,प्रियांशु प्रजापति,नितिन चोबे,सूरज ,कपिल प्रजापति,और समस्त छात्रवास के छात्र गणेशजी की आरती में शामिल हुए।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बाबा श्री महाकाल का जलाभिषेक, पूजन अर्चन, नंदी मंडप में लगाया ध्यान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 19 सितम्बर को उज्जैन में होगा आगमन, श्री महाकालेश्वर मन्दिर दर्शन कर विभिन्न कार्यक्रमो में होगी शामिल