April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गणपति पूजन का शुभ मुहूर्त

एकदंत लंबोदर विघ्नहर्ता श्रीगणेश का जन्मदिवस 2 सितंबर को है देवताओं में अग्रपूज्य रिद्धि सिद्धी दाता गजानन की कृपा हम सब पर बनी रहे इसलिए भाद्रपद शुक्लपक्ष की गणेश चतुर्थी पर गणेश झांकी लगाई जाती है पूजा अर्चना स्थापना की जाती है विद्या अध्ययन की शुरुआत की जाती है इस बार गणेश चतुर्थी पर श्रेष्ठ मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं गणेश चतुर्थी को दिन में अपराह्न 3 बजकर 15 मिनट से पहले गणेश विग्रह की विधिवत स्थापना कर लें इसके उपरांत भद्रा लग जाएगी भद्रा रात्रि 1 बजकर 53 मिनट तक रहेगी दोपहर में अभिजित मुहूर्त गणेश पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ है इसका समय 11 बजकर 5 मिनट से दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक है सपरिवार भगवान विनायक के विग्रह का षोडशोपचार से पूजन करें मोदकों का भोग लगाएं पट्टी पुस्तक का पूजन करें तत्पश्चात् सौभाग्यवती माताएं हरितालिका व्रत और गणेश चतुर्थी के व्रत को पूर्ण करें

Share to...