April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना में गंभीर घायल, डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत एक भीषण कार एक्सीडेंट में गम्भीर रूप से घायल हो गए है। ऋषभ पंत की बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें भीषण आग लग गई। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उसके बाद कार में भीषण आग लग गई। ऋषभ पंत को तुरंत सक्षम हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया हैं।

बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत दिल्ली से घर रुड़की आ रहे थे, तभी ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग भी लग गई। हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जा सकती है। वही पंत को सक्षम हॉस्पिटल से देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। यह हादसा रुड़की लौटते समय रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुआ। पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है व आग से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुँचे और क्रिकेटर को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें देहरादून अस्पताल रेफर किया गया है। ऋषभ पंत को सर व पैर पर चोटें आई है और उनकी चोट गंभीर बताई जा रही है।

ऋषभ पंत की कार उनके अस्पताल में भर्ती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फोटोज में साफ दिख रहा है कि कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई और आग लगने से बुरी तरह जल गई है वहीं अस्पताल में लेटे हुए ऋषभ पंत के सर पर चोट दिखाई दे रही है।

Share to...