प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का हुआ निधन। अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस। प्रधानमंत्री की मां हीरा बा का 100 साल की उम्र में हुआ निधन। 2 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माँ के निधन की खबर मिलते ही पीएम अहमदाबाद पहुँचे और माँ को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा अपने अंतिम सफर पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बेटों ने हीरा बा को कंधा दिया।
हीरा बा का शुक्रवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया। हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। हीरा बा को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी।
पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा गया था। डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया। गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा, मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।
पीएम ने लिखा, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा जून में ही 100 साल की हुई थीं। हीरा बा के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी गांधीनगर में उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया था और उनकी पूजा-अर्चना भी की थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के पैर पखारे और गिफ्ट में शॉल दी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा के निधन पर शोक की लहर है राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित भाजपा की टिकट दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है वही कॉन्ग्रेस की प्रियंका गांधी राहुल गांधी सहित कई राजनेताओं ने पीएम मोदी की मां के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।
पीएम मोदी की मां को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया। मां की अर्थी को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाइयों के साथ कांधा दिया। अंतिम सफर पर माँ हिरा बा को पीएम मोदी ने कंधा दिया।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित